धूप

मेरे आँगन की धूप
बड़ी प्यारी है
चुपके से आती है, बिखर सी जाती है
मन के दरवाजे, धीमे से खड़काती है

बचपन के अपनों के ,
साथी के सपनों के......
न जाने कितने ही, किस्से दुहराती है
मेरे आँगन की धूप.......

मेरे आँगन की धूप.....
गुन -गुन गुनगुनाती है, कभी इठलाती है
गहरी सी बातों को , आनायास सुलझाती है
अलसाती है कभी , तो कभी चहचहाती है
मन मे थोड़ी और मुस्कान भर जाती है
मेरे आँगन की धूप.....

मेरे आँगन की धूप.....
रूठे से रंगों को, भूले से संगों को
चुभते हैं उन ढंगों को, जीवन के अचंभों को
नये नजरिए से दिखाती है, खुश नुमा बनाती है

मेरे आँगन की धूप,
मेरे आँगन की धूप.....