Poems

Poems of devotion, memory, gratitude, nature and life’s quiet reflections……..

-Poet Pilgrim | कवि पथिक

  • धूप

    मेरे आँगन की धूपबड़ी प्यारी है चुपके से आती है, बिखर सी जाती है मन के दरवाजे, धीमे से खड़काती हैबचपन के अपनों के , साथी के सपनों के……न जाने कितने ही, किस्से दुहराती है मेरे आँगन की धूप…….मेरे आँगन की धूप…..गुन -गुन गुनगुनाती है, कभी इठलाती है गहरी सी बातों को , आनायास सुलझाती…

    पूरा पढ़ें: धूप
  • शब्दों का बंधन

    शब्दों का बंधन अनूठा है,इनके साथ मेल हर मेल से मीठा है।ये पल में अंबर की ऊँचाई छू आते हैं,ये पल में मन के सागर में गहरे उतर जाते हैं।ये चलते हैं अनजानी राहों में,और जुगनुओं-से जगमग झिलमिलाते हैं।ये कभी अनायास ही मन में उभरने लगते हैं,और कभी छुपकर मन को कितना छलते हैंये सदियों…

    पूरा पढ़ें: शब्दों का बंधन
  • सर्दियों की धूप

    सर्दियों की धूप मे कुछ दूर चलना चाहिए मन के आँगन से निकल, पुरानी डगर पर चलना चाहिए।सर्दियों की धूप में कुछ दूर टहलना चाहिए…हर दिन के उगते-डूबते भावों में ही क्यों बहना,कभी-कभी मधुर यादों का बंद पिटारा भी टटोलना चाहिए।उखड़े-बिखरे उधेड़बुन में न पड़कर,स्मृतियों को नए रूप में सँजोना चाहिए।सर्दियों की धूप में कुछ…

    पूरा पढ़ें: सर्दियों की धूप
  • जीवन के हैं कितने नाम

    बिना पाँव के हर दिन आता, चलता समय अनंत अविराम |युग-युग से बहते हर पल में, प्रतिक्षण प्रतिपल नवीन आयाम |जीवन के हैं कितने नाम, जीवन के हैं कितने नाम |बचपन की है अपनी बानी,खेल खिलौने और नादानी |रंग-बिरंगे सपनों के संग,अल्हड़ यौवन की कुछ मनमानी |बहता जाता समय और संग,होती जाती उम्र सयानी |हर…

    पूरा पढ़ें: जीवन के हैं कितने नाम
  • जमुना के तट

    जमुना के तट पर जब कृष्ण की मुरली बाजे रे,मन के तन के हर कोने में प्रेम के सुर हैं साजे रे।कृष्ण कन्हैया, नटखट मोहन, तुम ही प्रेम, तुम्हीं हो जीवन,मन को तृष्णा-मुक्त बनाते, तुम सोए से भाग्य जगाते।हे गिरधारी, कृष्ण मुरारी, तुम पर जीवन वारी-वारी,मेरे मन को प्रेम से भरकर, तुमने सारी पीड़ा हारी।करूँ…

    पूरा पढ़ें: जमुना के तट
  • गुरु

    गुरु पूर्ण करते जीवन को,मन-अंधकार को हरते हैं।वे ज्ञान-चक्षु में आशा की,नित नव-ज्योति को भरते हैं॥जीवन तब पूर्णता के अद्भुतअलौकिक सुख को पाता है,जन्मों से भटका हुआ जीवअपने घर को आ जाता है॥अज्ञान-अपूर्णता के बंधन,जो नागपाश-से जकड़े थे,तृष्णा के तिमिर ये मोहपाश,जो मन को दृढ़ता से पकड़े थे।सब सहज सरलता से हीविलुप्त हो जाते हैं,जब…

    पूरा पढ़ें: गुरु